Loading NashDesi…

इस होली, IHA-TN लेकर आ रहा है — फागोत्सव 2026! जी हाँ, यह हमारा दूसरा प्रयास है… और यकीन मानिए, उत्साह इस बार दोगुना है! हम और हमारे सभी प्रतिभागी पूरे जोश के साथ इस रंगीन मेले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सोच रहे हैं — “क्या-क्या होने वाला है?” अरे भई, ज़रा झाँकिए तो सही… गीत होंगे,नृत्य होगा,और पिछले कार्यक्रम का सबसे सराहा गया आकर्षण — पेंटिंग प्रतियोगिता भी फिर से होगी! यानि रंग, रचनात्मकता और मस्ती — सब कुछ एक ही छत के नीचे। यह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा: 📍 Brentwood Library 📅 रविवार, 1 मार्च 2026 तो आइए, अपनों के साथ, मुस्कान के साथ, और ढेर सारे रंगों के साथ — नए मौसम, नई उम्मीदों, नए सपनों और ढेर सारी खुशियों का स्वागत करें।

Date
Sunday, March 1, 2026
Time
2:00 PM - 4:00 PM
Price
Free